test
Breaking
21 Apr 2026, Tue

पिपरिया कलॉ केवलारी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ-चंडीयज्ञ 7 से

पांजरा में श्रीमद्भागवत कथा 9 से

सिवनी। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ – चंडीयज्ञ एवं ग्रामदेवी प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 7 मार्च दिन शनिवार से 15 मार्च तक खैरमाई प्रांगण पिपरिया कलाँ, तह. केवलारी में होगा। कथा व्यास आचार्य श्री हितेन्द्र पाण्डेय जी काशी मातृधाम होंगे। कलश यात्रा  7 मार्च दिन शनिवार दोप 12 बजे निकाली जाएगी। आचार्य श्री हितेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह – दिनांक – 9 मार्च दिन सोमवार परमपूज्य 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी डॉ. श्री इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम रायपुर के करकमलों के द्वारा होगा।

ग्रामवासी पिपरिया कलाँ के समस्त आयोजकों ने बताया कि यहाँ प्रतिदिन कथा समय – दोप. 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ-चंडीयज्ञ एवं नवनिर्मित मंदिर में ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव परम श्रद्धेय पूज्यपाद जगतगुरू शंकराचार्य ब्रहृालीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज, भगवती ग्रामदेवी एवं माँ बैनगंगा की कृपा से ग्राम पिपरिया कलॉ में दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम में धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

कथा विश्राम एवं हवन भंडारा प्रसाद 15 मार्च दिन रविवार को होगा।

पांजरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 9 से

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *