अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए निर्णय

सिवनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 1 मार्च 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सोमवारी चौक भैरोंगंज सिवनी में आयोजित की गई है। बड़ी संख्या में परिषद के सदस्यों ने बैठक में उपस्थिति दी! जिला अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा (एडवोकेट) की अनुपस्थिति में इस बैठक की अध्यक्षता श्री बलराम तिवारी द्वारा एवं अतिथि के रूप में श्री महेंद्र मिश्रा मंचासीन रहे।

बैठक में निम्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई- (1)परिषद के सदस्य जिले व नगर में चल रहे सभी ब्राह्मण, विप्र संगठनों के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे! सभी संगठन हमारे अपने हैं इस विचार से सहयोग प्रदान करेंगे।

(2)परिषद के सदस्यों में यह भाव स्थापित किया जाए कि सनातनी विचारऔर ब्रह्मांत्व संस्कार अपने घर परिवार के सदस्यों में विद्वान हों, इस हेतु परिवार में सदस्यों की दिनचर्या सनातनी होना आवश्यक है! जिसमें तिलक, चोटी, जनेऊ, गायत्री मंत्र, भोजन मंत्र, गीता पाठ, हनुमान चालीसा सहित सामान्य पूजा पद्धति परिवार के सदस्यों को आना चाहिए।

(3) परिषद के सदस्यों के घर-भवन में यथासंभव अतिरिक्त, अनुपयोगी स्थान जैसे कमरा, हॉल हो तो उसे अल्पकाल के लिए परिषद के कार्यालय उपयोग हेतु दे सकते हैं!
(4) जिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य सभी तहसीलों और नगरों में प्रवास कर अखिल भारतीय ब्राम्हण एकीकृत परिषद की इकाइयों का गठन शीघ्र किया जावेगा !

(5) माह अप्रेल में संस्कृत “संभाषण शिविर” का आयोजन जिला केंद्र में किया जायेगा! जिसमें न्यूनतम योग्यता कक्षा छठवीं से लेकर किसी भी कक्षा तक हो सकते हैं! इसमें किसी भी जाति धर्म का कोई भी व्यक्ति संस्कृत पढ़ना, बोलना, लिखना सीख सकता है! उम्र का कोई बंधन नहीं होगा!
(6) धार्मिक तीर्थ यात्रा, नर्मदा तीर्थ यात्रियों के लिए जिले में एक तीर्थयात्री भवन का निर्माण किया जावेगा, जिसमें यात्रियों को रुकने, आराम करने, भोजन पानी की व्यवस्था निशुल्क होंगी।

उपरोक्त प्रस्तावों को सभी ने सहज स्वीकार कर क्रियान्वयन करने का संकल्प लिया!! बैठक में परिषद के सेवा और प्रशासनिक प्रकोष्ठ हेतु अध्यक्ष पूर्व एस.आई. श्री महेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री बलराम तिवारी एवं सचिव श्री हीरामन तिवारी को सर्वसम्मति से उक्त पदों पर नियुक्ति की गई!! बैठक का संचालन श्री घनश्याम दुबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री ताराचंद मिश्रा के द्वारा किया गया!!! बैठक में निम्न विप्र बंधुओ की उपस्थिति रही।

संभागीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद मिश्रा, जिला संयोजक श्री संजय मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम दुबे, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अवधेश तिवारी (एडवोकेट), युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री धीरज तिवारी, श्री बलराम तिवारी, श्री महेन्द्र मिश्रा, श्री जगदीश प्रसाद मालवीय, श्री हीरामन तिवारी, श्री अंशुल अवस्थी, श्री अंकुर दुबे, श्री जितेन्द्र मिश्रा, श्री विपुल तिवारी, श्री तरंग शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *