Breaking
24 Feb 2026, Tue

नौकरी दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी, दो भाई पहुँचे जेल

सिवनी। कोतवाली टीम के द्वारा एफ.सी.आई. विभाग में 03 बेरोजगार युवको को नौकरी दिलाने के नाम झांसा देकर कुल 29,01,030/- रुपयें लेकर धोखाधडी करने वाले दो आरोपियों पर कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि आवेदक अभिषेक चौरसिया पिता नन्‍दकिशोर चौरसिया निवासी छीतापार थाना कुरई, अनिल चौरसिया पिता धनीराम चौरसिया निवासी मरकावाडा थाना केवलारी एवं प्रभात नाग्या पिता मोतीलाल नाग्‍या निवासी शास्‍त्री वार्ड सिवनी को आरोपियों सुनील शेल्‍के व उसके बडे भाई रवि शेल्‍के के व्दारा एफ.सी.आई.विभाग में नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग मे वाहन कार लगाने का झांसा देकर घटना दिनांक 13/02/2023 से 16/06/2025 के मध्य कुल पर 29,01,030/- रुपयें स्‍वंय के बैंक खाते में फोन पे, नगद लेकर धोखाधडी करने एवं कूटरचित तरीके से फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर आवेदको को नियुक्ति पत्र देने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर आवेदक अभिषेक चौरसिया,अनिल चौरसिया और प्रभात नाग्या की शिकायत जांच पर आरोपियों सुनील शेल्‍के और रवि शेल्‍के के द्वारा धोखाधडी का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुध्द थाना कोतवाली सिवनी में दिनांक 22/02/2026 को थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियो की तलाश पतासाजी कर आरोपियो सुनील शेल्‍के पिता गजानंद राव शेल्‍के उम्र 50 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड सिवनी एंव रवि शेल्‍के पिता गजानंद राव शेल्‍के उम्र 62 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड सिवनी को क्रमशःदिनांक 22/02/2026 एंव 23/02/2026 को गिर.कर न्‍यायालय के समक्ष पेश कर ज्‍यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

नाम पता आरोपी – 01. सुनील शेल्‍के पिता गजानंद राव शेल्‍के उम्र 50 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड
थाना कोतवाली सिवनी ।
02. रवि शेल्‍के पिता गजानंद राव शेल्‍के उम्र 62 साल निवासी नेहरु रोड सुभाष वार्ड, थाना कोतवाली सिवनी ।

जप्‍त शुदा संपत्ति :- 01.एक विवो कम्पनी का मोबाईल, एक जियो कम्पनी की सिम, आरोपी के व्दारा जारी
किया गया फर्जी नियुक्ति पत्र, बैंक डिटेल एवं अन्‍य प्रपत्र
सराहनीय कार्य :-निरीक्षक सतीश तिवारी,सउनि दिनेश रघुवंशी, प्र.आर. नवीन तिवारी, मुकेश गोडाने, मनोज मरावी,आर.प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया मुकेश चौरिया,सौरभ ठाकुर,लोकेश सरयाम,विसराम धुर्वे, एवं इरफान की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही ।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *