हरित भविष्य की ओर चलने का प्रतिभागियों ने दिया संदेश
सिवनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ईको क्लब के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ रविशंकर नाग और प्राणिविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ आर एस डहेरिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत संपन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
काॅलेज के युवा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से संपन्न कार्यक्रम में ‘हरित भविष्य की ओर’ थीम पर पोस्टर निर्माण और रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पेंटिंग्स और संदेशप्रद रांगोली बनाकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में छात्रा महिमा कठोले ने प्रथम, आरती सिगोटिया ने द्वितीय और दीपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उपदेश डहेरिया द्वितीय हर्षिता और तृतीय स्थान महिमा कठोले ने अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान, इको क्लब प्रभारी डॉ. संदीप शुक्ला के संचालन में पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य, प्राकृतिक संसाधनों के बचाव और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर परिचर्चा भी आयोजित हुई. प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए परिचर्चा में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ मुक्ता मिश्रा, डॉ अर्चना द्विवेदी एवं डॉ भावना तिवारी का सहयोग रहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. वर्षा जैन, डॉ. मनीषा सोनेकर, डॉ. धनेंद्र गुर्देकर सहित महाविद्यालय के स्टॉफ ने सक्रिय सहयोग किया. कार्यक्रम में सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. संचालन डॉ. टी. पी. सागर ने किया। इको क्लब प्रभारी डॉ. संदीप शुक्ला ने आभार जताया।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

