छात्राओं की उतरवाई ड्रेस, केंद्रीय विद्यालय सिवनी के प्राचार्य ने स्वीकारी हो गई गलती

12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के उतरवाए यूनिफॉर्म, अभिभावकों में आक्रोश, अंडर गारमेंट कपड़े में असहज, शर्मिंदगी महसूस करते रहे विद्यार्थी

सिवनी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिवनी में गुरुवार को कक्षा 12वीं बी सेक्शन के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा के चलते प्रैक्टिकल होना था और उनका वाइवा लिया गया। 

इसके बाद विद्यार्थियों ने इसस्क्रिबलर डे मार्कर डे मनाया। जिसमे स्कूल ड्रेस में एक दूसरों की ड्रेस पेन से कुछ लिखे। जिसके बाद स्कूल के शिक्षक ने लगभग 30 विद्यार्थियों की ड्रेस उतरवाकर कर स्कूल में ही जप्ती के रूप में रख लिया गया।  विद्यार्थी ड्रेस के ऊपर जो बनियान पहन कर आए थे वह पहन के घर पहुंचे और वक्त बाद उन्होंने अपने अभिभावकों को बताया। स्कूल में छात्राएं अपने अंडरगारमेंट कपड़े पहने हुए स्कूल में अपने आप को काफी असहज महसूस कर रही थी।

इस मामले की शिकायत छात्र-छात्राओं ने प्रैक्टिकल समाप्त होने के बाद घर पहुंच कर अपने माता-पिता, अभिभावकों से की जिसको लेकर अभिभावकों में खासा आक्रोश व्याप्त है कुछ अभिभावक शुक्रवार को इस संबंध की शिकायत करने के लिए केंद्रीय विद्यालय सिवनी पहुचे।

इनका कहना है

प्रायोगिक परीक्षा वाइवा के बाद यूनिफॉर्म में लिखाई के बाद कुछ विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म उतारे गए जो यह स्कूल प्रशासन से गलती हुई है। गलती को हम स्वीकार करते हैं, किस पर कार्रवाई करेंगे। यह अभी हम कुछ भी इस विषय में नहीं कह सकते हैं। दीपक कुमार साहू, प्राचार्य, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिवनी।

12वीं के विद्यार्थियों की प्रिंसिपल ने उतरवायी टी शर्ट

सिवनी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत आई सामने इसस्क्रिबलर डे पर छात्र-छात्राओं की टी शर्ट उतरवायी सिवनी जिले के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में अजीब गरीब घटना सामने आई है जिसमें य 12वीं के छात्र-छात्राओं की प्रिंसिपल दीपक साहू द्वारा बच्चों के शर्ट उतराई किसी तरह जैकेट पहनकर और आस पड़ोस में रह रहे बच्चों की शर्ट पहन कर बच्चे लौटे घर,  बच्चों ने रो-रो कर बताया की अपनी व्यथा प्रिंसिपल अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं लेकिन मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं उनका कहना है कि बच्चों ने जो गलती की थी टीशर्ट में कॉमेंट्स लिखने की उसके लिए उन्हें सजा दी गई थी वही स्कूल पहुंचे बच्चे बेहद परेशान है और रो रहे हैं इस घटना को लेकर अभिभावकों में भी बहुत आक्रोश व्याप्त है और गार्जियन स्कूल पहुंचकर कर सकते हैं।

इस पूरे मामले में कलेक्टर शीतला पटले ने जांच टीम गठित कार्यवाही करने की बात की है। 

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *