test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

जिला सर्व सेन समाज की बैठक मठ मंदिर में 31 को

सिवनी। सर्व वर्गीय सेन (नाई) समाज की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को सिवनी नगर के सिद्धपीठ मठ मंदिर में दोपहर एक बजे से रखी गई है। बैठक में सेन, सराठे, श्रीवास, बंदेवार सहित समाज की विभिन्न उपजातियों को एक मंच पर लाकर जिला सर्ववर्गीय सेन समाज के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के समाजजनों को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक एकता एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस पहल करना है।

जिले के जागरुक सामाजिक जनों से अपेक्षा व्यक्त कर कहा गया है, कि वर्षों से असंगठित होने के कारण सेन समाजिक जनों को विभिन्न स्तर पर उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरत है समाजिक जनों के संगठित होने की। सभी समाजिक जनों से कहा गया है कि इस पहल को समर्थन देते हुए बैठक में उपस्थिति प्रदान कर अपने विचार और सुझाव व्यक्त करें, ताकि आगामी कार्ययोजना तय की जा सके।

समाज के सदस्यों ने बताया कि 31 जनवरी को दोपहर 01 बजे से होने वाली बैठक में शामिल होने को लेकर जिले के सभी आठ विकासखंड में सूचना प्रसारित की गई है, जिससे सर्व सेन समाज के विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय समाजिक जन बैठक में शामिल होने का समर्थन और उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सर्व वर्गीय सेन समाज की जिला स्तरीय बैठक में महिला, पुरूष और युवाओं की अहम सहभागिता रहेगी व सुझाव लिए जाएंगे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *