test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

हत्या के प्रयास प्रकरण के फरार आरोपी निलेश दुबे व निलेश कश्यप को जेल

सिवनी।  नववर्ष को पार्टी में हल्ला की बात को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01/01/2026 को प्रार्थी राहुल कश्यप निवासी दादू मोहल्ला संजय वार्ड सिवनी द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 01/01/2026 को मठ मंदिर के पीछे खुले मैदान में हल्ला करने की बात को लेकर आजाद वार्ड सिवनी मोनू दुबे एवं मुन्ना कश्यप द्वारा धारदार चाकू से प्रार्थी राहुल कश्यप को जान से मारने की नियत से हमला करने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया दौरान एवं तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर सभी फरार आरोपियों की संभावित लगातार तलाश पतासाजी की जा रही थी जो आज दिनांक 28/01/2025 को ड्रीमलेंड सिटी के पास से आरोपी मोनू दुबे एवं मुन्ना कश्यप को घेराबंदी पकड़ा कर गिरफ्तार किया जाकर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहां माननीय न्यायालय द्वारा सभी न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिवनी भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 1. निलेश कश्यप उर्फ मुन्ना पिता प्रेमलाल उम्र 34 वर्ष निवासी आजाद वार्ड सिवनी। निलेश दुबे उर्फ मोनू पिता स्वदेश दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी आजाद वार्ड सिवनी।

जप्ती संपत्ती –  01 धारदार चाकू

विशेष भूमिका:- थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, सउनि प्रमोद मालवी, प्र.आर. मनोज पाल, नवीन तिवारी, आर. सतीश इनवाती, सिध्दार्थ दुबे, प्रतीक बघेल चालक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *