द्वितीय समाधि दिवस व अहिंसा महाद्वार लोकार्पण समारोह

सिवनी। परम पूज्य ज्येष्ठ संत शिरोमणि समाधिस्थ गुरुवर आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज दूसरे समाधि दिवस के पावन अवसर पर गगनचुंबी शिखरो से युक्त जिनालय व इतिहासिक रजत जिनेन्द्र अश्व रथ जैसी अनमोल विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध मध्य प्रदेश की धर्म नगरी अतिशयक्षेत्र सिवनी में परम पूज्य नवपट्टाचार्य श्री समय सागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से परम पूज्य जंगल वाले बाबा मुनि श्री पावन सागर जी महामुनिराज व परम पूज्य मुनि श्री सुभद्र सागर जी महामुनिराज ससंघ व परम पूज्य आर्यिका श्री भावनामति माता जी ससंघ के पावन सानिध्य मे प्रातःकालीन बेला आचार्य छत्तीसी विधान जैन धर्म के उपर वाले हाल परिसर मे किया गया।

तत्पश्चात मध्यान्ह समय मे एक विशाल शोभायात्रा बड़े जैन मंदिर से प्रारंभ होकर आचार्य श्री विद्यासागर स्मृति अहिंसा गेट स्थल नगर पालिका चौक पहुंची।

जिसके बाद धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसके प्रारंभ में शहर के जनप्रतिनिधियो व शासकीय अधिकारी व समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा समाधिस्थ गुरुवर आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज व नवपट्टाचार्य श्री समय सागर जी महामुनिराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।

तत्पश्चात मंगलाचरण किया गया तत्पश्चात पूज्य आर्यिका श्री भावनामति माता जी द्वारा आचार्य श्री समय सागर जी महामुनिराज के जीवन पर रचित कॉमिक्स बुक अनावरण किया गया तत्पश्चात समाज के जनप्रतिनिधियो द्वारा शहर के जनप्रतिनिधियो व शासकीय अधिकारी का सम्मान किया गया।

शासकीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने पूज्य मुनि संघ व आर्यिका संघ के चरणो मे श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूज्य मुनि संघ व आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन हुये तत्पश्चात शहर के प्राइम लोकेशन पर नवनिर्मित नवीन आचार्य श्री विद्यासागर जी अहिंसा गेट का लोकार्पण जबलपुर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य श्री आशोक जैन ( दानी जी) के कुशल मार्गदर्शन जैन समाज के अध्यक्ष  पवन दिवाकर एवं सचिव हिमाशु कौशल मुख्य अतिथि विधायक दिनेश राय मुनमुन, रजनींश सिंह, नरेश दिवाकर, राज कुमार खुराना, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, पूर्व अध्यक्ष सफीक खान, पार्षद सुहैल पाशा, राजिक आकिल, राजा बघेल, शिव सनोडिया की उपस्थिति मे किया गया।

शाम को पूज्य मुनि संघ व आर्यिका संघ के पावन सानिध्य मे समाधिस्थ आचार्य श्री व नवपट्टाचार्य श्री की मंगल आरती की गई।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *