छपारा की बेटी प्रांजल तिवारी ने बेंगलुरु में लहराया परचम

Topped Ramaiah University, now pursuing research at TIFR

रामाय्या यूनिवर्सिटी में किया टॉप, अब TIFR में कर रहीं रिसर्च

सिवनी/छपारा। क्षेत्र की होनहार प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। इसी क्रम में छपारा निवासी प्रांजल तिवारी ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। प्रांजल ने बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित रामाय्या यूनिवर्सिटी से एम.एससी. की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप किया है। दीक्षांत समारोह में उन्हें इस उपलब्धि के लिए डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रांजल की शैक्षणिक यात्रा यहीं नहीं रुकी। अपनी कड़ी मेहनत और विषय पर मजबूत पकड़ के चलते उनका चयन भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में हुआ है। वर्तमान में वे यहाँ पीएचडी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और रिसर्च (शोध) कर रही हैं।

प्रांजल, छपारा निवासी राजनारायण तिवारी एवं सविता तिवारी की सुपुत्री हैं। वे वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद नारायण तिवारी की भतीजी हैं। प्रांजल की इस सफलता पर उनके परिजनों, इष्ट मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के शीर्ष संस्थानों तक पहुँचने का प्रांजल का यह सफर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत अटूट, तो सफलता की कोई सीमा नहीं होती।

Chhapara’s daughter Pranjal Tiwari shines in Bengaluru

Topped Ramaiah University, now pursuing research at TIFR

Seoni/Chhapara. Promising talents from the region are achieving national success. In this vein, Chhapara resident Pranjal Tiwari has brought honor not only to her family but to the entire district with her academic excellence. Pranjal topped the prestigious Ramaiah University in Bengaluru by scoring the highest marks in the M.Sc. examination. She was honored with a degree at the convocation ceremony.

Pranjal’s academic journey did not stop there. Due to her hard work and strong grasp of the subject, she was selected to attend India’s most prestigious institute, the Tata Institute of Fundamental Research. She is currently a first-year PhD student and pursuing research there.

Pranjal is the daughter of Chhapara residents Rajnarayan Tiwari and Savita Tiwari. She is the niece of senior advocate Anand Narayan Tiwari. Pranjal’s family, close friends, and prominent citizens of the area have expressed their joy at his success and wished him a bright future. Pranjal’s journey from a rural background to reaching the country’s top institutions is an inspiration for other students. His success sends the message that with a clear goal and unwavering hard work, there is no limit to success.

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *