सिवनी। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवन आदिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक की सानंद संपन्नता के पावन अवसर व स्वतंत्रा संग्राम मे अपना सर्वस्व निछावर करने वाले हांसी हरियाणा के जैन समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी कानून गो से सम्मानित अमर शहीद लाला हुकुम चंद्र जी जैन के बलिदान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गई।
मध्य प्रदेश की धर्म नगरी अतिशयक्षेत्र सिवनी निवासी पारस बुक डिपो के संचालक संजय जैन के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गृह चैत्यालय परिवार के तत्वावधान मे नगर के सरकारी विद्यालय तिलक विद्यालय व विवेकानंद विद्यालय मे अध्यनरत जरूरतमंद विद्यार्थी के मध्य लेखन साम्रगी व खाद्य सामग्री वितरित की गई। जिसमे बड़ी संख्या मे समाज के कार्यकर्ता लोग व शिक्षकगण उपस्थित हुये।


इस पावन पर भगवन आदिनाथ जी व भारत माता की जयकारे व वंदेमातरम के नारे से सम्पूर्ण विद्यालय का परिसर गूंज उठा व राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का गायन किया गया।
श्री गृह चैत्यालय परिवार से ऋषभ जैन व समाज की तरफ श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के वर्तमान सदस्य सुबोध जैन( डैनी) व नवीन जैन, मनीष जैन( लब्बू), चंदन जैन, अभिषेक जैन सम्मलित हुये।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

