test
Breaking
3 Jun 2026, Wed

बरघाट, कुरई, केवलारी, बंडोल में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, 40  एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 10 दिसम्बर की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुरई विकासखण्ड के ग्राम बादलपार में 1, बरघाट नगरीय क्षेत्र वार्ड नंबर-3 में 1 एवं सिवनी विकासखण्ड के बण्डोल में 1 तथा केवलारी विकासखण्ड के ग्राम खैरापलारी में 1 पॉजिटिव मरीज सहित कुल 4 पॉजिटिव मरीज मिलें है। वहीं 4  मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  46742  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से  1404  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1354 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  40  एक्टिव केस हैं। जिनमें से 37 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *