test
Breaking
3 Jun 2026, Wed

एनसीसी कैडेट्स ने सफाई कर, दिया स्वच्छता का संदेश

सिवनी। 24 एमपी बटालियन छिंदवाड़ा के निर्देश पर स्वच्छ्ता पखवाड़ा अन्तर्ग पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी डॉ पवन कुमार वासनिक के नेतृत्व में अपने निवास के आसपास पॉलीथिन, प्लास्टिक व अन्य वस्तुओं को उठाकर कूड़ेदान में डालकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

कैडेट्स ने लोगो से कहा है किया कि आसपास साफ-सफाई करने, स्वच्छ्ता बनाये रखने से आप स्वयं को व अपने आसपास के नागरिकों को भी अनेक गम्भीर बीमारियों से बचा सकते हैं। अपघटित न होने वाली चीजों का कम से कम इस्तेमाल कर अपनी व पर्यावरण की सुरक्षा में शासन प्रशासन का सहयोग करें। जनचेतना से ही इस कार्य को साकार किया जा सकता हैं। उक्ताशय के उदगार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस के चिले ने व्यक्त किये।। महाविद्यालय परिवार ने कडेट्स के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *