test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

चलते ट्रक से निकला चक्का बाइक से टकराया, गंभीर रूप से 3 घायल

सिवनी/अरी। ग्राम सिमरिया बाईपास दादागुरु ढाबा थाना डूण्डासिवनी के पास शुक्रवार शाम 4 बजे सिवनी से जबलपुर कि ओर जा रहे चार पहिया ट्रक वाहन का अचानक पहिया निकल कर दो पहिया वाहन जा टकराया।

लखनादौन से खावासा की ओर जा रहे दो पहिया वाहन से टकराने से दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने से दिलीप पाण्डे पिता रामनारायण पाण्डे उम्र 48 वर्ष, रोविन उम्र 14 वर्ष, व श्रीमति अनीता उम्र 47 वर्ष तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 100 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिवनी डायल 100 पायलट वीरेन्द्र उइके एवं आरक्षक 647 अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंच कर डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल सिवनी उपचारार्थ ले जाकर भर्ती कराया गया। जहाँ घायलों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *