test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

ग्यारह आरोपीयो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गुण्डा बदमाशो पर डूण्डासिवनी पुलिस की सक्त कार्यवाही

सिवनी। थाना प्रभारी डूण्डासिवनी चैनसिंह उइके व्दारा उक्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुये पूर्व में भी गुण्डा बदमाशो पर सक्रियता से कार्यवाही की जाती रही है।

दिनांक 06/01/2025 को प्रार्थिया ममता यादव पति संतोष यादव उम्र 45 साल निवासी भवानी चौक टैगोर वार्ड थाना डूण्डासिवनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि फरहान खान, हाकिम खान, इमरान खान आदिल खान एवं अन्य साथी 20-25 लोगो द्वारा एक राय होकर अपने हाथो में तलवार, डंडे, राड से सुसज्जित होकर प्रार्थिया के पुरानी बुराई को लेकर घर में घुसकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर प्रार्थिया के लड़के हर्षित यादव को घर में ढूढने लगे एवं घर की खिड़की एवं मोटरसायकल में तलवार डंडो से तोड़फोड़ करने लगे सभी गुस्से में इतने आक्रोशित थे कि यदि प्रार्थिया का लड़का घर में मिलता तो निश्चित ही उसकी हत्या कारित कर देते की रिपोर्ट पर थाना डूण्डासिवनी में अप.क्र. 05/26 बीएनएस की सुसंगत धाराओ मे अपराध पजीबध्द कर विवेचना मे लेकर तत्काल टीम गठित कर आरोपीयों की तलाश पता साजी की जाकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय व्दारा आदेशित करने पर 11 आरोपीयो को जिला जेल सिवनी में निरुध्द किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – (1) मो. जैद खान पिता मजीद खान उम्र 19 वर्ष, (2) अरसिल खान पिता जहीर खान उम्र 22 वर्ष, (3). रहबर खान पिता सरबर खान उम्र 19 वर्ष, (4). इमरान खान पिता हफीज खान उम्र 24 वर्ष, (5). फरहान पिता नसीब खान उम्र 24 साल, (6) इमरान पिता इकबाल खान उम्र 24 साल, (7). जुनैद पिता फईम खान उम्र 20 साल, (8). आदिल पिता वहीद खान उम्र 22 साल, (9). अनस पिता जिबराईल अंसारी उम्र 20 साल, (10). अरमान उर्फ रिहान खान पिता अकील खान उम्र 18 साल सभी निवासी सूफी नगर जिला सिवनी, (11). अयाज खान उर्फ पिंटू पिता शाविर खान उम्र 20 साल नि. नया मोहल्ला गाधी वार्ड सिवनी।

सराहनीय कार्यः निरीक्षक चैनसिंह उइके, सउनि. बालकृष्ण त्रिगाम, सउनि संजय बघेल, प्र. आर. संजय यादव,, आर. नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर, रवि धुर्वे, विनोद बोपचे, विक्रम देशमुख, अनुराग दुबे, हिमेन्द्र सहारे, अजय मिश्रा, मिथलेश।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *