श्रमजीवी पत्रकार परिषद का जिला स्तरीय सम्मेलन बुधवार को

सिवनी। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद सिवनी का जिला स्तरीय सम्मेलन 07 जनवरी 2026 बुधवार को प्रात: 10 बजे से स्थानीय राशि लॉन बारापत्थर सिवनी में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में जिला मुख्यालय सहित विकासखंड मुख्यालय एवं ग्रामीण अंचलों में पत्रकारिता करने वाले पत्रकारबंधु शामिल होंगे। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद सिवनी के जिला अध्यक्ष शरद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य आतिथि के रूप में सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमल मर्सकोले, केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठा. रजनीश सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी के द्वारा की जायेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ही होगे।

इसी तरह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में परिषद के राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, प्रदेश महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव उपाध्याय, संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं दुनिया के प्रथम पत्रकार देवऋर्षि नारद की पूजन अर्चन से होगा। इसके पश्चात सरस्वती वंदना, अतिथियों का उद्बोधन एवं जिला अध्यक्ष शरद दुबे के द्वारा आभार प्रदर्शन किया जायेंगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *