सिवनी। तापमान में आई गिरावट बढ़ते ठंड शीत लहर, कोहरा से ठंड काफी बढ़ गई है। जिसके चलते सरकारी व निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये सिवनी जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/आई.सी.एस.सी./सी.बी. एस.ई. / अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आगामी आदेश पर्यन्त कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ प्रातः 9.30 बजे के पूर्व संचालित नहीं की जायें। अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों यथा परीक्षा इत्यादि पूर्ववत संचालित रहेंगी।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

