test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

गोरखपुर बंडोल में अज्ञात घायल का उपचार जारी

सिवनी। नव वर्ष के प्रथम दिन सिवनी से जबलपुर मार्ग स्थित गांव गोरखपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हो गया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जिला अस्पताल के आर्थोवार्ड में चल रहा है।

अज्ञात व्यक्ति का उपचार डॉक्टर एस के सुरोठिया द्वारा किया जा रहा है। सिर में चोट लगने के कारण 40 वर्षीय व्यक्ति अपना नाम व निवास स्थान कुछ भी बताने में असमर्थ है। काले रंग का पैंट पहने हुए अज्ञात व्यक्ति का फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गोरखपुर में हुए हादसे में पुलिस ने फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। अज्ञात व्यक्ति कौन है? इसकी शिनाख्त भी की जा रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *