test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

ठा. शिवकांत सिंह के निवास छपारा पहुंच स्वर्गीय माता-पिता को पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सिवनी। छपारा निवासी ठाकुर शिवकांत सिंह के घर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को पहुंचे। ज्ञात हो कि गत माह शिवकांत के माता-पिता का स्वर्गवास हो गया था। शिवकांत के दिवंगत पिता स्वर्गीय ठाकुर उज्जैन सिंह राजपूत छत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष व माता स्वर्गीय शिवपुरीबाई को दिग्विजय सिंह ने याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह एवं छोटे भ्राता ठाकुर अवनीश सिंह मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुत्र शिवकांत सिंह को व परिजनों को ढाढस दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *