बुद्धि के साथ विवेक का उपयोग करते हुए अपने अधिकारों कर्तव्यों का अनुपालन करें : ललित कुमार झा

सिवनी/लखनादौन। आज दिनांक 10.12.25 को 10 दिसंबर 2025 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल लखनादौन में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी श्रीमान सतीष चंद्र राय के आदेश अनुसार आज दिनांक 10.12.2025 को तहसील विधिक सेवा समिति समिति लखनादौन तत्वावधान में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल लखनादौन के छात्र छात्राओं को तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन से अध्यक्ष ललित कुमार झा, जिला सत्र न्यायाधीश श्रीमती स्वेता परते तिवारी न्यायाधीश, श्रीमती निरंजना योगेश मालवीय, विश्व मानव अधिकार दिवस पर छात्र-छात्राओं को शिक्षक स्टाफ से अधिकार की विस्तृत चर्चा पर चर्चा की गई जिसमें  ललित कुमार झा द्वारा बताया गया की बुद्धि के साथ विवेक का उपयोग करते हुए अपने अधिकारों कर्तव्यों का अनुपालन करें। न्यायाधीश स्वेता परते तिवारी ने विश्व मानव अधिकार दिवस पर संयुक्त राष्ट्र यूएन 10 दिसंबर 1948 पर सर्व भौमिक घोषणा पर विषयक जानकारी दी। साथी मूल अधिकार मूल कर्तव्य विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मंच का संचालन संतोष कुमार राय पी.एल.वी,तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के द्वारा किया गया। एस डेहरिया प्राचार्य उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल लखनादौन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

विधिक साक्षरता शिविर में  एम एस डेहरिया प्राचार्य बी एन बघेल शिक्षक, श्रीमती सुषमा शर्मा शिक्षक, श्रीमती हेमलता साहू शिक्षण, उपस्थित रहे।

साथ ही विधिक सेवा समिति लखनादौन से संजय कुमार उईके, राजेंद्र प्रसाद उईके, संतोष राय plv  मनोज रजक पीएलवी उक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *