सिवनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिवनी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया।
गौरव का विषय कि केवलारी की प्रतिभावान छात्रा सुश्री रिया वैष्णव जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
उन्हें पुरस्कार स्वरूप स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि न केवल छात्रा का सम्मान है, बल्कि केवलारी की शिक्षा, प्रतिभा और जागरूकता का भी प्रतीक है।
विद्यार्थी परिषद, केवलारी इकाई के सभी कार्यकर्ताओं, अध्यापकगण और अभिभावकों का विशेष धन्यवाद, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। बिरसा मुंडा जी के विचार हम सभी को समाज व राष्ट्र के निर्माण की प्रेरणा देते रहें।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

