Breaking
26 Nov 2025, Wed

किसानों ने देखा हाइब्रिड फसल उत्पादन

सिवनी। कुरई तहसील के ग्राम चक्की खमरिया में शुक्रवार को पायोनियर कंपनी ने फसल कटाई दिवस आयोजित किया, जिसमे क्षेत्र के 115 किसान शामिल हुए। फसल कटाई दिवस में खरीफ मक्का हाइब्रिड पी 34104 की फसल का प्रदर्शन कार्यक्रम किसानों के बीच रखा गया। कार्यक्रम में किसानों ने खेत में तैयार की गई फसल का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा ने गहानी कराई। किसानों ने फसल का उत्पादन देखकर हाइब्रिड की सराहना की। पी 34104 किस्म में अधिक दाने होते हैं और भुट्टा भारी होता है जिससे दानों का वजन अच्छा मिलता है। कम नमी की स्थिति में भी बेहतर उपज प्राप्त होती है। यह हाइब्रिड 110-115 दिन में पककर तैयार हो जाती है।
प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यह अच्छा प्रदर्शन करता है।

कंपनी किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और मार्केट सपोर्ट प्रदान करती है। जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना अधिक रहती है। किसानों ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह जताते हुए अगले सीजन में पी 34104 को अधिक रकबे में लगाने का फैसला किया है। कंपनी ने कार्यक्रम में दो नए हाइब्रिड पी 35105 और हाइब्रिड सरसो 45-46 की भी जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में किसान संतोष सिंह चंदेल का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम क्षेत्र में लगातार आयोजित होते रहने चाहिए। जिससे किसानों को अपनी फसलों के लिए विभिन्न मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस कार्यक्रम में विक्रेता चौरसिया ट्रेडर्स चक्की खमरिया, अधिकारी हरिओम मिश्रा , कर्मचारी प्रफुल्ल चौधरी व आकाश मालवी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *