पंच तत्व में विलीन हुए बालचंद मासाब

अद्भुत संयोग : 83 वे जन्म दिन पर ली अंतिम सांस

सिवनी। जैन समाज के प्रतिष्ठित रायसेठ परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवा निवृत्त शिक्षक पंडित बालचंद जी जैन का विगत रात्रि हृदय गति रूक जाने के कारण दुखद निधन हो गया. यह भी अद्भुत संयोग रहा कि जिस तिथि पर उन्होंने अंतिम सांस ली वह तिथि ही उनके 83 वे जन्मदिवस की तिथि से जुड गई अपने संघर्ष मय जीवन से अपने परिवार का भविष्य संवारने वाले वल्लू मासाब ने अपने पूरे जीवन मे चार पीढीयो का प्रतिनिधित्व किया. बरघाट रोड स्थित उनके निवास में उनके पिता स्वर्गीय मुन्ना लाल जी शास्त्री द्वारा निर्मित भगवान पार्श्वनाथ स्वामी एवं जिन शासन की रक्षिणी माँ पद्मावती देवी का भव्य जिन मंदिर प्रतिष्ठित है

सामाजिक,धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यो में सदैव अग्रणीय बल्लू मासाब दो पुत्र एवं दो पुत्रियो के भरे पूरे परिवार को तज इस नश्वर संसार से विदा हुए. गुरुवार को दोपहर 12 बजे उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम के लिये निकाली गई जहाँ भारी तादाद में नगर के गणमान्य नागरिको की उपस्थिती में उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन संजू ने उन्हे मुखाग्नी प्रदान कर अंतिम विदाइ दी। अस्थि संचय का कार्यक्रम शनिवार 22 नवम्बर को सुबह 8.00 बजे रखा गया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *