
सिवनी। प्रेस एसोसिएशन ऑफ सिवनी (मध्यप्रदेश) के रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अयोध्या विश्वकर्मा एक बार फिर सभी पत्रकार के चहेते बने और पत्रकारों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना।
इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए अयोध्या विश्वकर्मा को 52, वाहिद खान को 28 और मोनू राकेशिया को 13 मत मिले।
दो पद उपाध्यक्ष के थे इसमें कांटे की टक्कर दिखी। जिसमें विनोद दुबे को 57, काबिज खान 56 व महेन्द्र शाह मर्सकोले को 48 मत मिले।
इसके साथ ही सचिव पद के लिए राजेन्द्र पिन्टू तरवरे को 57, नीरज वर्मा को 32 मत मिले।
वहीं सह सचिव पद में अभिनय जैन को 62, शुभम शर्मा को 45, संदीप लाहोरिया को 49 मत मिले।
इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए संजीव क्रिडिया को 66, विनोद यादव को 21 मत मिले।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

