test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

दलसागर तालाब में मिला महिला का शव

सिवनी। नगर मुख्यालय स्थित दलसागर तालाब में महिला का शव मिला, जिसकी सूचना थाना कोतवाली को दी गई। मौके पर पहुंचकर महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला भैरोगंज निवासी है, जो मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला की शादी नैनपुर में हुई थी, वह दो दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। 30 अप्रैल को महिला का शव तालाब में मिला देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *