सिवनी। नगर सीमा से नागपुर रोड स्थित मॉर्डन स्कूल के समीप ग्राम खैरी निवासी व एफ सी आई रोड गली नम्बर 2 व्यायाम शाला के बाजू में सिवनी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शनिवार की शाम लगभग 5 बजे अपने घर की छत से गिर जाने से मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम निमेश पिता स्व. नरेंद्र सनोडिया उम्र 45 साल निवासी खैरीटेक ने अपने घर के ऊपरी हिस्से से नीचे गिर गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल निमेष को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। निमेष ने आत्महत्या की या वे गिर गए यह जांच का विषय है। फिलहाल कारण अज्ञात है। वहीं पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर लिया है व शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।