test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

118 मरीज हुए स्वस्थ, 62 नये मरीज मिलें

सिवनी। गत 1 सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक थी, लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों के घर से कम निकलने व कोविड-19 कोरोना वायरस में बनाए गए कोरोना कर्फ्यू नियम का पालन किए जाने से भी अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शनेः शनेः गिरावट देखने को मिल रही है जो कि जिले के लिए यह एक अच्छी बात है। वहीं शासन-प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वह बेवजह घर से बाहर ना निकले जिससे कोरोना की चैन तोड़ने में सभी कामयाब हो और लोग स्वस्थ रहें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केसी मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस कुल 118 कोरोना मरीज स्वस्थ हुये हैं, वही 62 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं। जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 89515 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 4727 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 3769 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 940 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 808 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।        

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *