test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

जंगली जानवरों से फसल को बचाने बिछाया था करंट, चपेट में आ गए दो युवक, हो गई मौत


सिवनी। जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सेटेवानी के ग्राम कोदाझिर में खेत में लगी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तार लगाकर फैलाये गये करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है।
कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कोदाझिर निवासी अशोक पिता चकलू भलावी 35 वर्ष एवं मनोज पिता नारायण पन्द्रे 36 वर्ष के द्वारा अपने खेत में लगी फसल को जंगली जानवारों से बचाने के लिए तार लगाकर उसमें बिजली करंट प्रवाहित किया जा रहा था।

बीती गुरूवार एवं शुक्रवार की मध्य रात्रि में बारिश के दौरान दोनों युवक अपने खेत की ओर गये थे, जहां पर बारिश के कारण उन्हे बिजली तार दिखाई नहीं दिया और उसमें से एक युवक करंट की चपेट में आ गया, अपने साथी को करंट की चपेट में देख दूसरा युवक उसे बचाने पहुंचा लेकिन बारिश के कारण भूमि भी गीली होने के चलते वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे अशोक एवं मनोज दोनों की ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना परिजनों के द्वारा थाने में दी गई, मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा बना दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्डम कराकर परिजनों को सौंप मामले को विवेचना में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *