स्वास्थ्य शिविर में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

सिवनी। जिला चिकित्सालय सिवनी में शुक्रवार को “एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान शिविर”
का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 200 गर्भवती महिलाएं आईं जिसमें से हाईरिस्क गर्भवती 65 रहीं।

शिविर में कुल 66 महिलाओं को फ्री सोनोग्राफी के लिए फार्म भरे गये। एवं 36 महिलाओं का OGTT टेस्ट किया गया।शिविर में 75 महिलाओं की sickle cell P.O.C. test kit से जांच की गई जिसमें सिकल सेल डिसीज की 2
सिकल सेल ट्रेट की 5 महिलाएं रिएक्टिव पायीं गईं। शिविर में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं लिए फल, बिस्किट,उपमा व पोहा का भी वितरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में जिला चिकित्सालय के महिला ओपीडी कक्ष में
डॉ.मनीषा सिरसाम, डी.एच.ओ. मैडम की देखरेख में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ.व्ही.पगारे, डॉ.चेतना वान्द्रे, डॉ. रितु तरवरे, डॉ.दीक्षा बिसेन, डॉ.तन्वी, डॉ.अमाईन खान एवं डॉ.विनोथ के द्वारा महिलाओं की जांच की गई जिसमें हाई रिस्क महिलाएं चिन्हित कर उनकी त्वरित जांच, उपचार व सलाह दी गई।

गर्भवती महिलाओं की जांच में  BOH- 2,  Prescar- 22, 2nd Prescar- 1, Rh Negative- 3, Sickle cell Trait- 3, Sickle cell disease- 2, PIH- 5, Obesity- 11, HBsAg- 1, Low weight- 9, TSH +ve-> 2, VDRL +ve-> 1,  Grand Multipara- 3
रहीं।

शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए शारदा परते(शाखा नर्सिंग इंचार्ज), कविता खोब्रागड़े (एम.एच.कोआर्डीनेटर), एम.एन.जोसफ (डी.पी.एच.एन.ओ) एच.बोपचे, माया सूर्या वामने, निशा ठाकरे, अलका देवी ठाकुर, बिंदेश्वरी पटेल
नर्सिंग ऑफिसर्स का एवं फ्लोरोसिस+हेपेटाइटिस वायरल लोड+सिकल सेल पी.ओ.सी.टेस्ट(देव डेहरिया), एचआईवी-वीआरएल टेस्ट (मीना यादव), पैथोलॉजी टेस्ट सैम्पलिंग (संतोषी पंचेश्वर/ गीता बगारे), पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री(भूनेश्वरी तुरकर) एवं सुनीता नाविक अस्पताल सहायक का योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *