test
Breaking
31 May 2026, Sun

घर में रखीं थी इमारती लकड़ी, वन अमले ने किया जब्त, आरोपी पर मामला दर्ज

सिवनी। जिले के सुकतरा में एक व्यक्ति के घर पर अवैध लकड़ियों रखी हुई थी। जहां वन अमले ने दबिश देकर इमारती लकड़ियों की चिरान बरामद कर मामला दर्ज किया है।

विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी रज्जन सिंह उड़करे ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम, बरघाट परियोजना मण्डल, सिवनी के परियोजना परिक्षेत्र कान्हीवाड़ा अंतर्गत मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर सर्च वारंट प्राप्त कर, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी कान्हीवाड़ा दिनेश कुमार झारिया एवं अधिनस्थ वन अमलें द्वारा परियोजना परिक्षेत्र कान्हीवाड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम सुकतरा तह-सिवनी जिला सिवनी निवासी फहीम खान आत्मज अमान उल्लाह खान, ग्राम सुकतरा के घर की तालाशी ली गई। जिसके दौरान अवैध रूप से रखे गये सागौन चरपट चिरान 18 नग 0.121 घन.मी, जप्त कर, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी कान्हीवाड़ा, दिनेश कुमार झारिया द्वारा भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उक्त आरोपी के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कराकर, कराव सफलता पूर्वक जप्ती कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में कार्यवाहक वनपाल रज्जन सिंह उड़करे, एस.सी. बरकड़े सहायक वन परिक्षेत्र वनरक्षक स्वाती अग्रवाल, वनरक्षक चैन सिंह उईके, स्थाईकर्मी राजेन्द्र कुमार बिसेन, एवन बनवाले, व अन्य सुरक्षा श्रमिक कमल किशोर सनोड़िया, देवेन्द्र कटरे, वाहिद खान उड़नदस्ता वाहन चालक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *