test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

एसडीएम, नायब तहसीलदार ने किया धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

सिवनी/केवलारी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व केवलारी द्वारा नायब तहसीलदार उगली के साथ अनुभाग केवलारी के उगली क्षेत्र का भ्रमण कर धान उपार्जन केन्‍द्रों व अन्‍य कार्यो का औचिक निरीक्षण बुधवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्‍द्र पांडियाछपारा, उगली, सरेखा की व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया गया एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्‍याओं का निराकरण भी किया गया। खरीदी प्रभारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये जाकर शासन के निर्देशानुसार खरीदी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार ,समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्‍द्रों में कतिपय कुछ बिचैलियों द्वारा फर्जी पंजीयन कराकर धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए जाने से रोकने हेतु सीमावर्ती जिले की सीमा में अनुभाग केवलारी अंतर्गत स्थापित चेकपोस्ट दुरेंदा(पांडियाछपारा) का निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्र के ग्राम बागडोंगरी में निर्माणाधीन गौशाला एवं मत्‍स्‍य आहार संयंत्र का भी निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *