शारदा पीठ द्वारका धाम शंकराचार्य से विक्रांत सिंह ने लिया आशीर्वाद

सिवनी। श्री शारदा पीठ द्वारका धाम के शंकराचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त करने मुल्ताई पहुंचे बरघाट के विक्रांत सिंह कुमरे ने शंकराचार्य जी से भेंट किया। सिवनी जिले के बरघाट जावरकाठी निवासी डॉ श्याम सिंह कुमरे, (आईएएस) पूर्व कलेक्टर के सुपुत्र सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विक्रांत सिंह कुमरे, पूर्व विधि सलाहकार, राज्यपाल मध्यप्रदेश एवं भोपाल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य ने मुल्ताई में श्री शारदा पीठ द्वारका धाम के शंकराचार्य जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विक्रांत सिंह कुमरे ने शंकराचार्य जी से मां ताप्ती नदी के उद्गम स्थल को लेकर गहन चर्चा किए एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिवसों से ताप्ती उद्गम स्थल पर महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी है एवं अनेकों विभूतियां पूजन अर्चन के लिए पधार चुके हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *