test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

बरघाट में डंपर व पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

सिवनी। सिवनी-बालाघाट मार्ग पर गदम नदी पुल के पास रविवार देर शाम डंपर व पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो घायलों को इलाज के लिए बरघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर वाहन बालाघाट से सिवनी आ रहा था। जबकि पिकअप वाहन बींझावाड़ा से बालाघाट की ओर जा रहा था। बरघाट थाना अंतर्गत बोरी गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से पिकअप वाहन सड़क के नीचे उतर कर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। वहीं डंपर वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार सतीश पुत्र पक्षी लाल यादव (30) बींझावाड़ा गांव निवासी की मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *