Breaking
8 Dec 2025, Mon

गीता दीदी के मुखारविंद से हुआ रामकथा का प्रवाह, हजारों श्रद्धालुओं ने किया रसपान

सिवनी। जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज के सामने सरस्वती शिशु मंदिर में 7 दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन एकल अभियान के द्वारा किया गया।

जिसमें एकल अभियान के विभिन्न पदाधिकारी, समिति, कार्यकर्तागण ,दीदीया मौजूद रहे श्रीराम कथा का आयोजन 31 मई से 6 जून तक हुआ रांची झारखंड से आई कथा व्यास दीदी गीता कुमारी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया गया जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था उमड़ पड़ा तथा धार्मिक भजनों पर इस तरह लीन हुए कि अपने कदमों को रोक नहीं पाए और भक्ति रस में डूब कर सभी श्रद्धालुजन झूम उठे इस कथा का रसपान करने के लिए भैरोगंज क्षेत्र सहित सिवनी जिला मुख्यालय ,जनता नगर, डोरली छतरपुर, परतापुर, लूघरवाडा, बींझावाडा हथनापुर , लखनादौन आदेगांव सहित सिवनी जिले के कई ग्रामों से श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

रामकथा होने के बाद 6ः30 बजे से भारत माता की महा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बावनकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन नेशनल ट्रेवलस के संचालक नरेंद्र ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया वरिष्ठ पत्रकार मनोज मर्दन त्रिवेदी डॉक्टर सुनील अग्रवाल डॉक्टर राजेन्द्र बघेल व अन्य मौजूद रहे।

समापन के बाद विधि विधान से पूजन हवन किया गया इसके बाद कन्याओं और हजारों स्थानीय श्रद्धालुओ को विशाल भंडारा में महाप्रसाद वितरण किया गया इसके साथ ही जिले की कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *