test
Breaking
6 Jun 2026, Sat

सहायक प्राध्यापिका के रूप में चयनित हुई प्रीति

सरस्वती शिशु/उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी

सिवनी। सरस्वती शिशु उ.मा.विद्यालय भैरोगंज सिवनी की पूर्व छात्रा कुमारी प्रीति बोपचे का चयन एम.पी.पी.एस.सी. द्वारा हिन्दी कीे सहायक प्राध्यापिका के रूप में हुआ है।

बहिन प्रीति बोपचे सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी की मैधावी छात्रा रही है और वर्तमान में अमरकंटक यूनीर्वसिटी में हिन्दी विषय से पी.एच.डी. कर रही है। बहिन प्रीति बोपचे विद्या भारती महाकोशल प्रांत के प्रांतीय योग प्रमुख व सरस्वती शिशु मंदिर कारंजा के प्राचार्य श्री चुन्नीलाल बोपचे एवं कारंजा विद्यालय की आचार्या श्रीमती अनीता बोपचे की पुत्री है।

कुमारी प्रीति बोपचे की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सचिव विद्याभारती महाकोशल प्रांत के सहसचिव श्री नितिन चौधरी, जिला सचिव श्री विनीत अग्रवाल, विद्याभारती क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अरूण जी पटेवार, विद्यालय अध्यक्ष श्री दीपक साहू, उपाध्यक्ष श्री नूपेश ठाकुर, सहसचिव डॉ. शांतनु शर्मा, विद्यालय प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव सहित समस्त विवेकानंद बाल कल्याण समिति एवं आचार्य परिवार ने बहिन प्रीति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएॅं प्रेषित की हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *