सिवनी। स्वर्गीय चन्दन लाल तिवारी मंडला के बड़े बेटे आनंद तिवारी जी का लगभग 45 साल की उम्र में गुरुवार 29 मई 2025 की सुबह मंडला में निधन हो गया।
घर के पास नर्मदा नदी के चक्र तीरथ घाट देवदारा मंडला में स्नान करने सुबह 8.30 बजे अकेले गए थे। वही गहरे पानी मे डूब गए। 2 ढीमर ने जब तक बहार निकाला तब तक प्राण निकल गए। उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल मंडला ले गए। जहाँ डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। परिजनों के मुताबिक मंडला के घर में आज सुहागन महिलाओं ने सुहागले का भी कार्यक्रम रखा गया था। जिसके कारण सभी पूजन की तैयारियों में लगे थे।
सरेखा निवासी स्व.श्री चंदनलाल तिवारी जी के बड़े बेटे व केवलारी निवासी श्री गोविन्द तिवारी जी के दामांद व आभा तिवारी शिक्षिका के पति आनंद तिवारी का मंडला में अंतिम संस्कार मंडला मोक्षधाम में लगभग 4.30 बजे किया जाएगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।