test
Breaking
6 Jun 2026, Sat

शहर व गांव में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट वृक्ष की पूजा

वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों का पूजन

सिवनी। ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शहर समेत गांव में सोमवार को वट सावित्री पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए व्रत रखा।

हिंदू धर्म में वट सावित्री पूजन का विशेष महत्व है। विवाहित महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान महिलाओं ने पीले धागे से वट वृक्ष की परिक्रमा की।

पूजन विधि के अनुसार, महिलाओं ने पूजा संपन्न होने के बाद ही जल ग्रहण किया। ललिता मिश्रा, ममता सनोडिया, किरण शुक्ला, पूनम मिश्रा,  गोदावरी सनोडिया, पूजा सनोडिया, मोनिका सनोडिया, संगीता सनोडिया, शिल्पी मिश्रा, स्वाति तिवारी, शालू मिश्रा, रश्मि दुबे  आदि ने पूजा की। इस अवसर पर सुहागिनों ने सुहाग सामग्री का दान भी किया। बांकेगंज के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक वट सावित्री पूजन संपन्न किया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *