बाथरूम की लैट्रिंग सीट में नाग देख उड़ा होश, और

सिवनी। घर के बाथरूम में लगी लैट्रिंग सीट में जब एक विषैले काले नाग की फुफकार सुनी तो घर के लोगों का होश उड़ गया। यह घटना नगर के द्वारका नगर में रह रहे राजेंद्र बघेल के घर घाटी।

बाथरूम के लैट्रिंग सीट में विषैले नाग की मौजूदगी होने कि जब पुष्टि हुई तो घर वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सर्प मित्र के फोन नम्बर 99779 00166 को इसकी सूचना दी। सर्प मित्र प्रवीण कुमार तिवारी रात को ही उनके घर पहुंचे और रात लगभग 3 बजे बेहद कठिनाई के साथ रेस्क्यू करते हुए विषैला काले नाग को लैट्रिन की सीट से बमुश्किल बाहर निकाला और उसे जंगल में छोड़ आए। काला नाग के बाहर निकलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *