test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

मठ प्रांगण में मातृ शक्ति संगठन ने सैनिको की दीर्घायु के लिया किया पूजा-हवन

सिवनी। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रदेश अलर्ट मोड पर है। एक ओर जहां बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों की ओर से पाकिस्तान की कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ सिवनी शहर में भारतीय सेना का हौसला बढ़ाते हुए मातृ शक्ति संगठन ने इंडियन आर्मी की सुरक्षा के लिए एक अनूठा आयोजन किया है. मातृ शक्ति संगठन की टीम की ओर से भारत माता की जयकारों के साथ हवन यज्ञ व पूजन किया गया। 9 मई दिन शुक्रवार को सायं काल में मातृ शक्ति संघटन द्वारा मठ प्रांगण में अद्भुत और श्रेष्ठ विचारों के साथ महामृत्युंजय हवन किया है ताकि हमारा भारत विजयी हो हमारे देश के सैनिक दीर्घायु हो।

सिवनी में मातृ शक्ति संगठन  की ओर से इंडियन आर्मी की रक्षा और सुरक्षा के उद्देश्य के लिए विजय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की ओर से इंडियन आर्मी के जवानों की जीत और उनकी रक्षा के लिए लगातार आहुतियां दी जा रही हैं। भारतीय सेना के लिए पूजा अर्चना कर रहे मातृ शक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान ने कहा कि इस समय देश के युवाओं को सेना के हौसला अफजाई और एकजुटता दिखाने की जरूरत है। हम सभी हवन के द्वारा भारतीय सेना की विजय की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच प्रत्येक भारतीय की होना चाहिए, अनेक महिलाओ और पुरुषों ने हवन में भाग लिया। साथ ही भारत की विजय और हमारे सैनिकों की दीर्घ आयु के लिए मंगल कामना की।
मातृ शक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान का विशेष योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *