सौम्या बिटिया के झालर बारसा कार्यक्रम सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रम में ब्रह्मचारी जी ने किया सहभागिता
सिवनी/बंडोल। ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज जी के परम शिष्य श्री राजयोग आश्रम शंकराचार्य बाल लीला धाम बरहटा मुंगवानी (नरसिंहपुर) मंदिर के मुख्य अर्चक ब्रह्मचारी सोमेश्वरानंद जी महाराज गत दिवस ग्राम बंडोल निवासी गोविन्द कांती यादव की नातिन व नीलू उर्मिला की पुत्री सौम्या यादव के झालर बारसा कार्यक्रम में पहुंच कर सहभागिता किया जहां यादव परिवार द्वारा ब्रह्मचारी जी का फूल माला पहनकर, पादुका पूजन कर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम के पश्चात ब्रह्मचारी जी ने सौम्या बिटिया को शुभ आशीर्वाद दिया व उज्जवल भविष्य की कामना की।
तत्पश्चात उपस्थित जनों ने गुरुजी की पादप पूजन कर गुरु जी से शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया इसके पश्चात ब्रह्मचारी जी का ग्राम बंडोल में कृपाल सिंह बघेल, रामेश्वर बघेल, अमित बघेल, महेश प्रसाद साहू, रिपुंजय शर्मा, रंगलाल जंघेला, उमेश दुबे सिवनी, राहुल प्रतिभा सिह छपारा, अजीत तिवारी, सीताराम सनोडिया मात्रधाम में ब्रह्मचारी जी का फूल माला पहनकर पादुका पूजन कर भव्य स्वागत वंदन किया गया जहां ब्रह्मचारी जी ने सभी गुरु भक्तों को शुभ आशीर्वाद दिया।






ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

