Breaking
15 Jan 2026, Thu

सी.एम.राईज स्कूल सुकतरा में 10 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन सम्पन्न

सिवनी। सी.एम.राईज. शा.उ.मा.वि. सुकतरा में  20 अप्रैल से शुरू होकर 30 तक 10 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया है। 20 अप्रैल को कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ संस्था में प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्त्री द्वार बच्चों पुष्प गुच्छ भेंटकर मां सरस्वती की पूजन उपरांत छात्र/छात्राओं सरस्वती वंदना करने के पश्चात योग एवं खेल कराए गए। उसके बाद सभी छात्रों को जिस विद्या में उनकी रुचि थी उसे अनुसार उनको बांटकर समूह बनाए गए एवं अलग-अलग कक्षाओं में व्यवस्थित रूप से गतिविधियां कराई गई।

इन गतिविधियों के लिए विद्यालय में व्यवस्थित समय सारणी एवं कक्षा व्यवस्था करके बच्चों को हिंदी लेखन कला, इंग्लिश स्पीकिंग, ड्राइंग, मेंहदी रंगोली, इनडोर गेम्स शतरंज कैरम, जिसमें प्रतिदिन 1 घंटे की स्पीकिंग क्लास में सेल्फ इंट्रो एवं हाउ टू स्पीक बच्चों को सिखाया गया। लेखन विद्या की कक्षा में कविता लेखन निबंध लेखन, तात्कालिक भाषण, भाषा विषय पर नियंत्रण को सिखाया गया। साथ ही कक्षा में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए जैसे जलगंगा संवर्धन अभियान, पर्यावरण शिक्षा, पृथ्वी दिवस कार्यक्रम, पहलगाम हमला पर मृतकों को श्रद्धांजलि, जीवन कला कौशल, आत्मविश्वास में वृद्धि, सामाजिकता से जोड़ना जैसे विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के समापन की पूर्व दिवस पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें पिछले 10 दिनों में सीखी गई व गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।

हस्तकला के अंतर्गत बच्चों द्वारा इको फ्रेंडली घर बनाया गया मिट्टी का विज्ञान के अंतर्गत बच्चों ने बहुत सारे प्रोजेक्ट तैयार किये जिसका प्रदर्शन भी समापन पूर्व दिवस पर किया गया। अंत में दिनांक 30 अप्रैल को समापन का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं से कैंप के फीडबैक लिए गए छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किये साथ ही शिक्षकों द्वारा भी अपने कैंप अनुभव को सांझा किया गया एवं छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया जिसमें अंग्रेजी के शिक्षक से श्री मर्सकोले द्वारा छात्र-छात्राओं को गर्मी से बचने के लिए उपाय बताए गए।

दिगंबर राहंगडाले जी द्वारा पेड़ों का महत्व बताया गया। गुरुद्वाल राहंगडाले द्वारा योग का महत्व बताया गया। शैलेंद्र ठाकुर द्वारा विज्ञान विषय का महत्व बताया गया। संस्था के सभी शिक्षकों द्वारा अपना सहयोग किया गया है। प्राचार्य  संजय श्रीवास्त्री द्वारा छात्र-छात्राओं को समर कैंप का महत्व बताया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि छात्र रुचि दिखाएंगे तो आने वाले वर्षों में इससे भी अच्छे तरीके से समर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा श्रीमती मनीषा सराठे, श्रीमती अनामिका बघेल, श्रीमती निभा उपाध्याय द्वारा तैयार की गई जिसमें सभी शिक्षक साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनामिका बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को फल एवं मीठा वितरण किया गया। अंत में श्रीमती अंजना पाटिल द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *