अर्जुन शर्मा ने लगातार दूसरा राष्ट्रीय MMA गोल्ड जीतकर सिवनी का नाम रोशन किया

सिवनी।  जिले की प्रतिष्ठित मार्शल आर्ट संस्था द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अर्जुन शर्मा ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। मुंबई के प्रियदर्शिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मुलुंड वेस्ट में आयोजित PML Open MMA Championship (Gateway to PML) में अर्जुन ने अंडर-60 किलोग्राम (युवा वर्ग) में भाग लिया और उत्तर प्रदेश के मोहम्मद समीर को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

यह अर्जुन की लगातार दूसरी MMA जीत है। अपने डेब्यू में गोल्ड जीतने के बाद यह दूसरा राष्ट्रीय पदक उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी की प्रभावी प्रशिक्षण पद्धति का प्रमाण है।

MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) आज के युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भारत की पूजा तोमर (UFC में पहली भारतीय महिला फाइटर), अंशुल जुबली और भारत कंडारे जैसे फाइटर्स ने विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। अर्जुन सहित अनेक भारतीय फाइटर्स अब इस रास्ते पर अग्रसर हैं।

इस उपलब्धि पर द अल्टीमेट फाइटर्स एकेडमी के संस्थापक, मुख्य प्रशिक्षक एवं निदेशक सेंसेई निकेश पद्माकर ने कहा — “हमारा उद्देश्य केवल खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से सुसज्जित करना भी है। अर्जुन शर्मा की यह उपलब्धि हमारी प्रशिक्षण प्रणाली और उनके समर्पण का परिणाम है। हम भविष्य में भी ऐसे ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस शानदार प्रदर्शन पर अर्जुन शर्मा को
सिवनी विधायक  दिनेश राय,  जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, जिला पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी  एस. एस. कुमरे, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती जस्सी थॉमस, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे, वरिष्ठ पदाधिकारी  संतोष अग्रवाल, श्री पांडे, सुरेंद्रनाथ शुक्ला,  देवेंद्र सिंह ठाकुर,  देवेंद्र सिंह राजपूत,  नरेंद्र (गुड्डू) ठाकुर,  नवीन नाविक,  दिनेश सेन,  देवेंद्र सेन,  माधव दुबे, महर्षि विद्या मंदिर एवं महात्मा गांधी स्कूल के प्राचार्यगण,  प्रदीप वर्मा,  आशीष अग्रवाल, पीएमएल के संस्थापक  निमित्त साहनी तथा अनेक खेल प्रेमियों ने बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *