Breaking
15 Oct 2025, Wed

जिला स्तर पर मींस कम मेरिट में अनिकेत अग्रवाल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

सिवनी। जन शिक्षा केंद्र शासकीय कन्या महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला भैरोगंज (इंग्लिश) मध्यम में शिक्षण सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्राप्त उपलब्धियां में मींस कम मेरिट परीक्षा जिला स्तर में प्रथम स्थान अनिकेत अग्रवाल कक्षा आठवीं, व मयंक डोंगरे कक्षा आठवीं ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार मॉडल प्रदर्शन में राज्य स्तर में प्रथम स्थान प्रगति सनोडिया कक्षा सातवीं, इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्र गौरव प्रजापति, मयंक डोंगरे का हुआ वही ओलंपियाड परीक्षा विषय – हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान विकासखंड स्तरीय परीक्षा में अनिकेत अग्रवाल (सामाजिक विज्ञान व संस्कृति), निधिमा बघेल संस्कृति, एकता चौधरी अंग्रेजी, भाग्यश्री कुल्हाड़े हिंदी ने सफलता प्राप्त की।

इस उपलब्धियां के साथ इस वर्ष भी शाला का परीक्षा परिणाम 100% रहा। अनिकेत अग्रवाल द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *