test
Breaking
18 Jun 2026, Thu

जिला जेल में 61 बंदियों को लगाया गया टीका

सिवनी। कोविड-19 कोरोनावायरस से बचाव के लिए जिलेभर में वैक्सीनेशन कार्य जारी है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया जा सके। इसी के चलते जिला जेल में बंदियों को भी वैक्सीन लगाने के लिए गुरुवार को जिला जेल में महिला-पुरुष बंदियों को वेक्सीन लगाई गई। जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को जिला जेल में जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा जेल में बंद बंदियों को कोरोनावायरस वैक्सीन लगाया गया। 45 वर्ष की आयु या उससे अधिक के बंदियों में 61 बंदियों को प्रथम टीका लगाया गया। जिसमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही जेल में सैनिटाइजर का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *