सिवनी। इन दोनों टाइगर द्वारा इंसान का शिकार किए जाने से सिवनी-बालाघाट के आसपास जंगल से लगे गांव के लोगों में काफी दहशत बनी हुई है। रविवार को सुबह लगभग 11 बजे एक टाइगर में एक इंसान को अपना शिकार बनाया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग 11 बजे सिवनी-बालाघाट जिले की सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में टाइगर ने इंसान पर हमला बोला। यहां राजीव सागर बांध के आखिरी छोर गांव जटामा के आगे लगभग 5 किलोमीटर दूर सिल्लारी खैरलांजी जो की सिवनी-बालाघाट की सीमावर्ती का गांव है। यहां खेत में हल चल रहे 50 वार्षिक किसान सुखराम उइके निवासी सिल्लारी खैरलांजी तह तिरोड़ी जिला बालाघाट के ऊपर टाइगर ने हमला किया। टाइगर के हमले से अधेड़ की मौत हो गई। आसपास के गांव के लोगों ने टाइगर को वहां देखा तो वे जोर-जोर से शोर मचाने लगे। कुछ लोग पेड़ में चढ़ गए। ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाने से टाइगर वहां से चला गया। ग्रामीण जब खेत के पास पहुंचे तो वहां सुखराम का शव दिखा। टाइगर ने शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था।
कई गांव में दहशत – टाइगर के हमले से एक के बाद एक इंसानों की मौत होने व घायल होने से सिवनी व बालाघाट जिले के जंगल सीमा से लगे कई गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि पीपरवानी, जटामा, हाथीगढ़, सिल्लारी खैरलांजी, नएगांव, साखापार सहित अनेक गांवों के ग्रामीण दहशत में है। दो पुत्र व दो पुत्री के पिता सुखराम हुई के की बाग के द्वारा हुई मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।