सिवनी। सात गांव को जलापूर्ति करने वाली डी वन D1 नहर में सिंचाई विभाग द्वारा ही भेदभाव पूर्ण हस्तक्षेप को रुकवाने के लिए ग्रामवासियों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामवासियों ने बताया कि माचागोरा पेच व्यपर्तन परियोजना अंतर्गत ठरकाखेड़ा को रवि सिंचाई की जलापूर्ति की जाती है।
डी1 ओपन नहर के द्वारा इसमें सिंचाई विभाग आए दिन मनमाने ढंग से इसका पूरा गेट ही बंद कर देता है। या आप किसानों ने लगाया है।
किसानों ने आरोप लगाते हुए आगे बताया कि जिससे आज भी कई खेत बोय हैं लेकिन सूखे पड़े हैं और कई मोटर जल गई हैं। हमारे हक के पानी को बंद कर हमारे खेतों को सुखाए जाने की बात किसानों ने कही है।
किसानों ने आगे बताया कि दुर्भाग्यवश इससे उत्पन्न निराशा और किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों में बताया कि किसानों और नहर विभाग के मध्य जलापूर्ति अनुबंध किया जाए। ताकि सुचारू जलापूर्ति और सिंचाई टैक्स वसूली दोनों ही सुनिश्चित हो सके।
डी1 उपनहर में जलापूर्ति और शेष कार्य का पूरा भौतिक सर्वेक्षण किया जाए। समकक्ष अधिकारियों की टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जाए।
इसके गेट को छोड़ने या बंद करने से पहले इन गांवों के किसानों और चुने हुए नहर समिति के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया जाए और ग्राम कोटवार से बाकायदा मुनादी कराई जाए।
इन गांवों के कुछ समझदार निष्ठावान किसानों को संपर्क में रखते हुए नहर विभाग सहयोग करेगा तो आगे संभावित किसी भी टकराव को संभाल जा सकता है। वहीं किसानों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लगातार हमें अपडेट रखें जाने की भी बात कही है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसानों में विनोद बघेल गांव किशनपुर, संतोष बघेल गांव भाटीवाड़ा, बसंत बघेल जैतपुर, मुकेश बघेल ठरकाखेड़ा, नंदन, यदुनाथ कमकासुर सहित कई गांव के किसानों ने अपनी मांग रखते हुए कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।