सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खमरिया में रविवार सुबह लगभग 11 बाइक से जा रहे शिक्षक दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला खिरखिरी में पदस्थ व्रतचंद साहू निवासी खिरखिरी (61) अपनी पत्नी अनीता साहू (55) के साथ रविवार को सुबह लगभग 11 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। उनकी बाइक जब गांव खमरिया के समीप पहुंची तभी वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से पति-पत्नी दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामवासियों ने बताया कि मृतक साहू के एक पुत्र जबलपुर हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर पदस्थ होना बताया गया वहीं दूसरी बेटी इंजीनियर है व एक अन्य पुत्री अध्यनरत है। सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।