धर्म मध्य प्रदेश सिवनी

गौरव स्वर्णकार महिला मंडल के द्वारा अजमीढ़ देव जयंती का किया गया आयोजन

गौरव स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संजना सोनी जी की अध्यक्षता में एवं उनके मार्गदर्शन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ

सिवनी। स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष समाज के जनक श्री अजमीढ़े देव जी महाराज की जयंती पर गौरव स्वर्णकार महिला मंडल के द्वारा अजमीढ़ देव जी महाराज का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना एवं आरती की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में बतौर पधारी मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता छनिया जी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मंच का संचालन श्रीमती खुशबू पंकज सोनी जी के द्वारा किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात संघ की महिलाओं के द्वारा भगवान के भजनों पर नृत्य एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इसी श्रृंखला में महिलाओं के द्वारा आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता की गई। इसी श्रृंखला में खुशबू पंकज सोनी जी के द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया जो काफी सराहनीय था ।इसके पश्चात पुरुष इकाई के द्वारा भी गेम खेले गए जिसमें कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा अजमीढ़ देव जी महाराज की जीवनी पर प्रश्न उत्तर का कार्यक्रम महिला इकाई एवं पुरुष इकाई दोनों से किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बड़ों को पुरस्कार वितरण के पश्चात हमारी अध्यक्षा श्रीमती संजना सोनी जी के द्वारा अपनी पूरी टीम का आभार प्रस्तुत किया गया। गौरव स्वर्णकार महिला मंडल की समस्त महिलाओं एवं पुरुषों की उपस्थिति के साथ बच्चों की भी उपस्थित रही सभी ने बहुत ही कार्यक्रम को इंजॉय किया एवं रात्रि भोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *