test
Breaking
24 Jun 2026, Wed

सिवनी। डूंडासिवनी थाना अंतर्गत नगझर में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक सिर में कांच की बोतल फोडक़र गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला  दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पुलिस कॉलोनी सिमरिया निवासी आकाश बघेल नगझर से वापस लौट रहा था। तभी एक ढाबे के पास विक्की बघेल, शेरू बघेल  और जितेन्द्र मरकाम मिले। इस बीच  विक्की ने आकाश से बोला कि तुम्हारे घर के पास से रोड के लिए जमीन चाहिए तो आकाश ने  बोला कि मेरे पास पंचायत से नोटिस नहीं आया जब नोटिस आएगा तब मैं जमीन दे दूंगा। तभी शेरू ने बोला कि पंचायत के राजा हम हैं। पंचायत में हम जैसा बोलेंगे वैसा होगा कहकर आकाश को  तीनों ने मारपीट कर  उसके सिर में कांच की बोतल फोड़ दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *