15 Jan 2026, Thu

आज मिले सिवनी में 8, बरघाट व गोपालगंज 2-2 कुल 12 पॉजिटिव मरीज, 78 एक्टिव केस, 45 उम्र के लोगों को अब लगेगी वैक्सीन

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केसी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट अनुसार सिवनी विकासखण्ड में 8 तथा बरघाट में 2 गोपालगंज में 2 सहित कुल 12 नए केस मिले हैं। वहीं 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 76067 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1766 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1678 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 78 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 54 होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। 

आज से 45 साल से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों को लगाई जाएगी वैक्सीन –

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी दी गई कि कोविड-19 टीकाकरण अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का 1 अप्रैल से टीकाकरण प्रारंभ किया जा रहा है। पूर्व में 45 वर्ष से 59 वर्ष की आयु के लोगों को गंभीर बीमारी से ग्रसित होने तथा चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र के आधार पर वैक्सीनेशन कराया जा रहा था। 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अपने बूथ स्थित टीकाकरण केन्द्र जाकर टीकाकरण करवा सकता है। जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं जैसे- जिला चिकित्सालय स्थित जीएनएमटीसी सेंटर, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं जो पूर्णत: निःशुल्क है।

ऐसे सभी व्यक्ति जो 45 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके हैं वे ऑनलाईन पंजीयन करवाकर अथवा नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में आधार कार्ड / फोटो पहचान पत्र ले जाकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए selfregistration.cowin.gov.in  पर घर बैठे ही या कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण करवाया जा सकता है। जिसमें अपनी सुविधा अनुसार अस्पताल का चयन किया जा सकता है कोविड -19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है। 

10 दिन में समाप्त होगा होम आईसोलेशन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के.सी.मेशराम द्वारा जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए नवीन दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिसके अनुसार ऐसे होम आइसोलेटेड मरीज जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनको 10 दिन तक लक्षण दिखाई नहीं देने या 3 दिन तक बुखार न आने पर आईसोलेशन की अवधि समाप्त कर दी जावेगी। लेकिन मरीज को आगामी 7 दिवस तक घर पर अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। घर में रहकर ईलाज कराने वाले कोविड पॉजिटिव लोगों की दैनिक निगरानी जिला स्तर पर स्थापित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा की जायेगी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *