test
Breaking
19 Apr 2026, Sun

सिवनी। खेत में बिजली का काम कर रहे एक किसान को बिजली का करंट लगने से झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जैतपुरकला व कमकासुर के समीप स्थित गांव नैनपार निवासी दिनेश पिता जगन्नाथ बघेल (46) सोमवार को खेत के समीप स्थित कुएं की मोटर को सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तारों में दौड़ रहा करंट दिनेश को लगा।

गंभीर रूप से झुलसे दिनेश को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। कृषक दिनेश के दो पुत्र है। दिनेश की मृत्यु का समाचार सुन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *